हरदा: हरदा में निजी स्कूलों की फीस और महंगी किताबों को लेकर बढ़ा विरोध
Harda, Harda | Mar 30, 2026 आज 30 मार्च शाम 6 बजे फाउंडेशन के सदस्य शांति कुमार जैसानी ने बताया कि निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा एडमिशन, वार्षिक शुल्क, एक्टिविटी और ट्रांसपोर्ट के नाम पर अभिभावकों से भारी भरकम राशि वसूल रहे हैं, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हर साल किताबें बदलने की परंपरा ने अभिभावकों की परेशानी और बढ़ा दी है।