जमुई: नर्मदा गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दूल्हे के भाई सहित तीन लोगों की हुई मौत,5 घंटा रहा सड़क जाम
Jamui, Jamui | Apr 20, 2024 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर नर्मदा गांव के पास शुक्रवार की देर रात बारात जाने के दौरान तेज रफ्तार बांस लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दूल्हे के भाई सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और शव के साथ सड़क को जाम कर दिया, फिर पांच घंटे के बाद पुलिस द्वारा समझाबुझा कर शनिवार की सुबह 4:00 बजे जाम को हटाया गया।