सासाराम: रोहतास में पैक्स चुनाव में बैलट बॉक्स में गड़बड़ी को लेकर प्रत्याशी के समर्थकों ने किया हंगामा, अधिकारी पहुंचे मौके पर
Sasaram, Rohtas | Nov 27, 2024 रोहतास जिले के सोनहर पंचायत में पैक्स चुनाव में बैलट बॉक्स में हेरफेर करने का आरोप लगाकर एक उम्मीदवार के समर्थकों ने बुधवार को शाम के लगभग 4:00 जमकर हंगामा किया वहीं घटना की सूचना मिलने पर सासाराम एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया वही उम्मीदवार के समर्थक वज्र गृह के बाहर धरना देकर फिर से मतदान के लिए मांग करने लगे.