अनूपपुर: जमुना–परासी–जैतहरी मार्ग तीन बार स्वीकृति के बाद भी सड़क निर्माण अधर में, बदहाल मार्ग से राहगीर परेशान
जमुना–परासी–जैतहरी मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। जगह-जगह गहरे गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण बारिश में राहगीरों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिन्हें खराब सड़क के कारण दिक्कत होती है।