हुलासगंज: जहानाबाद में 21 मई को जॉब कैम्प, युवाओं को मिलेगा रोजगार, ₹20 हजार तक सैलरी
जिला नियोजनालय, जहानाबाद द्वारा 21 मई 2026 को संयुक्त श्रम भवन परिसर में एक दिवसीय जॉब कैम्प आयोजित किया जाएगा। Zepto कंपनी Warehouse Associate पद के लिए 50 युवाओं की भर्ती करेगी। न्यूनतम योग्यता मैट्रिक एवं आयु सीमा 18 से 32 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹20 हजार तक वेतन मिलेगा। नियुक्ति हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, बैंगलोर और दिल्ली/NCR में होगी।