#WATCH | शामली, उत्तर प्रदेश
हरियाणवी सिंगर और अभिनेता अंकित बालियान हत्याकांड में उनकी पत्नी सीमा ने कहा,
“हमें अभी तक पूरा न्याय नहीं मिला है। अभी तक केवल दो आरोपियों को पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक संपन्न परिवार से है। हमारी सबसे बड़ी चिंता यह है कि मुख्य आरोपी बच न पाए, उसे भी सजा मिलनी चाहिए।”
सीमा ने मांग की कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द एनकाउंटर में मार गिराया जाए। उन्होंने नेताओं से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में कोई राजनीति न की जाए।