कौंच: कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक्सीडेंट मामला गरमाया, छेड़छाड़ के आरोप में बीएसपी नगर अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Konch, Jalaun | Apr 11, 2026 कोंच में एक्सीडेंट का मामला बढ़ता जा रहा है, कुछ दिन पहले एक बालक की मोपेड ने बीएसपी नगर अध्यक्ष व सभासद महेंद्र सिंह की कार में टक्कर मार दी थी, बालक की मां ने आरोप लगाया था कि महेंद्र ने उसके बेटे की पिटाई की और चाबी छीन ली, महिला ने सीओ को शिकायती पत्र देकर महेंद्र पर मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया, पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे कार्रवाई की।