मेरठ: अतराडा गांव में बंद पड़े कुएं में मिला 20 दिन पुराना सड़ा-गला शव, खेत में बने नलकूप से आ रही थी दुर्गंध
Meerut, Meerut | Apr 21, 2026 मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के अतराडा गांव में एक बंद पड़े कुएं से सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को हत्या की आशंका है।