अरियरी थाना पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजित चौहान (उम्र 45 वर्ष), पिता राजेंद्र चौहान, निवासी जोधन बीघा; रबिश कुमार (उम्र 46 वर्ष), पिता स्वर्गीय रामदेव महतो, निवासी विद्यापुर; तथा धर्मेंद्र यादव (उम्र 37 वर्ष), पिता कामों यादव, निवासी हुसैनाबाद के रूप में की गई है।