नदबई: नौतपा में नदबई का मौसम बदला, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, तीन दिन बारिश की संभावना
नौतपा के पांचवें दिन नदबई क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ले ली। देर रात बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।