रविवार 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक जागरूकता युवा संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक लहरजोरिया स्टेडियम मैदान में आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सामाजिक एकता, जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया...