झाझा: धपरी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक को झाझा पुलिस ने रेफरल अस्पताल में करवाया भर्ती
Jhajha, Jamui | Sep 25, 2024 मंगलवार की देर शाम करीबन 9 बजे धपरी मोड़ के समीप सड़क र्दुघटना में एक युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ जिसे झाझा पुलिस की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डयूटी पर तैनात डाॅक्टर सदाब के द्वारा इलाज किया गया। घायल की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के बाराजोर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय जहांगीर अंसारी के रूप में हुई है।