जेएनवीसी थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में दर्दनाक हादसा होने कि खबर सामने आई हैं। घर में दिया-बती कर रही सन्तोष पत्नी जेठालाल के कपड़ों में अचानक आग लग गई। गंभीर रूप से झुलसी जिसके बाद महिला को तत्काल पीबीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी और इसकी जानकारी शुक्रवार रात 11 बजे दी।