बरकागाँव: केरेडारी में दो युवकों को गोली लगी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
केरेडारी थाना क्षेत्र के सीकरी के पास देर रात गोली लगने से दो युवक रूपलाल कुमार महतो और रमेश कुमार महतो घायल हो गए। दोनों का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों के अनुसार, वे श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी काले रंग की अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आगे बढ़ने के