कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई !
छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विश्वेश्वर पटेल पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना के बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
इस घटना को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
#Chhattisgarh #VishweshwarPatel #BreakingNews
#PoliceAction #cg