सुपौल: सरकारी राशि गबन की कोशिश में दो लिपिक निलंबित, DM सावन कुमार का बड़ा एक्शन
Supaul, Supaul | May 16, 2026 सुपौल में सरकारी राशि के कथित गबन की साजिश का मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के दो कर्मियों के विरुद्ध तत्काल निलंबन और अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। इस संबंध में क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, कोशी प्रमंडल सहरसा को पत्र भेजा गया है।