रतनगढ़: रतनगढ में विधायक के सानिध्य में कांग्रेस ने चुनावों में देरी के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
राजस्थान में पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव समय पर नहीं कराने के आरोप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को रतनगढ़ में एसडीएम ऑफिस के आगे शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में व विधायक पूसाराम गोदारा के सान्निध्य में जनसभा एवं विरोध प्रदर्शन किया गया।