राजपुर: दहेज हत्या केस में कोर्ट में आरोपी ने किया आत्मसमर्पण करते ही 3 आरोपी जेल भेजे गए
Rajpur, Buxar | Jun 19, 2026 डुमराव थाना कांड संख्या 263/2024 में फरार चल रहे 3 नामजद आरोपियों ने शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने आवेदन खारिज करते हुए धर्मेंद्र चौधरी, संजीत चौधरी और सुमन देवी को जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपियों ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत मांगी थी।