जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव टंनहेड़ा मे मतदान के दिन भी रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर किया चुनाव का बहिष्कार
ककरौली क्षेत्र के गांव टनहेड़ा मे 2024 के लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए बीते कई दिनों से ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था।लेकिन कोई सुनवाई न होने के चलते शुक्रवार को मतदान के दौरान भी यह स्थिति जस की तस देखने को मिली, ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहींऔर चुनाव का बहिष्कार।मतदान केंद्र पर सिर्फ प्रशासन नजर आया वोटर नहीं।