जानसठ: भोपा क्षेत्र के शुकतीर्थ में भोजन ग्रहण करते हुए एक साधु की बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान हुई मौत
भोपा क्षेत्र के धर्म नगरी शुकतीर्थ मे एक आश्रम में भोजन ग्रहण कर रहे एक साधु की अचानक तबियत बिगड़ गई। जैसे ही जानकारी आसपास के साधु संतों को लगी तो आनन फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया,वहीं डॉक्टरों ने अज्ञात साधु कॉमर्स घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक साधु की सिनाख्त की जा रही है।