जानसठ: रामराज हाईवे मार्ग पर देर रात्रि स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से दो लाख 95 हजार रूपये किये जब्त
रामराज क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर देर रात्रि स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 2 लाख 95 हजार रुपए की नगदी को किया जब्त। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में चल रही आदर्श आचार संहिता के चलते पुलिस प्रशासन की चप्पे चप्पे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने देर रात्रि नगदी को जप्त करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू की