जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव टंनहेड़ा मे ग्रामीणों ने 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का लगाया नारा, चुनाव के बहिष्कार का किया एलान
ककरौली क्षेत्र के गांव टंनहेड़ा मे ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर पंचायत में किया ऐलान,रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर किया विरोध प्रदर्शन। ग्रामीणों का आरोप है कि गाँव टंनहेड़ा से लेकर बेहड़ा मार्ग तक रोड नहीं बना हुआ है, जिसमे ग्रामीणों क़ो बड़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ता है।कई बार जनप्रतिनिधियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन बेअसर शाबित हुई है।