देहरादून: धामी सरकार ने पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने का आदेश जारी किया
उत्तराखंड की धामी सरकार ने राज्य की ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों में प्रशासकों की नियुक्ति का कार्यकाल बढ़ा दिया है। पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन नई पंचायतों के गठन तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया बाधित न हो, इसके लिए सरकार ने विकास खंड अधिकारियों और उपजिलाधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया है।