देहरादून: मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने 11 जून से बारिश की संभावना जताई
मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि 11 जून की कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जनपदों में हल्की बारिश, जबकि 12 जून को प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश देखने को मिलेगी। जिसके बाद यह बारिश 19 जून तक लगातार जारी रहेगी। जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है।