देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन
जिलाधिकारी देहरादून सविन बसंल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम का में कुल 118 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धि प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, परिवहन, नगर निगम आदि विभागों से भी सम्बन्धित प्राप्त हुई।