चांदवा: चंदवा में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ो की मौत, हिटवेव से मौत होने की आशंका
चंदवा। झारखंड में लगातार बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो रही है। अब चंदवा में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ों के मौत होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की सुबह प्रखंड अंतर्गत पथ निर्माण विश्रामगृह प्रांगण में बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ पाए गए हैं। बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत की खबर सुनकर वहां लोगों की भीड़ भी जुट गई।