कासगंज: किलोनी गांव में लाखों की चोरी, घर में घुसकर नकदी और जेवरात किया गया पार
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव किलोनी रफातपुर में रविवार- सोमवार की रात शातिर चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 10.50 लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के दौरान परिवार के सदस्य घर में सोते रहे। पीड़ित सतेन्द्र यादव उर्फ भूरे के अनुसार चोरों ने कमरे का ताला खोलकर सूटकेश में रखे स्टील के कमंडल से नकदी और जेवरात निकाल लिए।