हज़ारीबाग: नम आंखों और जय माता दी के जयकारों के बीच मां दुर्गा को भावुक विदाई
हजारीबाग में मां दुर्गा की विदाई के साथ ही भक्तिमय माहौल भावुक हो गया। बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। ढाक, ढोल-नगाड़ों और जय माता दी के जयकारों के बीच श्रद्धालु मां को विदाई देने जलाशयों तक पहुंचे।