बदायूं: पिपरौल गांव में चारा काटते समय 11 वर्षीय बच्ची का अंगूठा कटा, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Jun 26, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के पिपरौल गांव में 11 वर्षीय सुनीता पुत्री संजय मंगलवार को चारा मशीन में चारा काट रही थी। अचानक उसका मशीन में हाथ चला गया और अंगूठा कट गया। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।