पटना ग्रामीण: सम्राट की सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, CM सम्राट ने कहा- सत्ता किसी की बपौती नहीं
सम्राट सरकार ने फ्लोर टेस्ट ध्वनि मत से पास कर लिया है। बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर टिका हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता किसी की बपौती नहीं है। मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर लालू प्रसाद यादव ने उन पर अत्याचार नहीं किया होता तो आज वह मुख्यमंत्री नहीं होते।