बरेली: यक्ष ऐप में कैद हुए 862 अपराधी, बरेली पुलिस की डिजिटल चोट, गोकशी-गौतस्करी पर 99.31% शिकंजा
बरेली पुलिस ने 10–30 जुलाई के विशेष अभियान में गोकशी और गौतस्करी से जुड़े 868 में से 862 अपराधियों का सत्यापन कर 99.31% लक्ष्य हासिल किया। यक्ष ऐप पर उनकी डिजिटल प्रोफाइलिंग और मैपिंग की गई। 2 मुठभेड़, 12 आर्म्स एक्ट केस, 56 निरोधात्मक कार्रवाई, 39 हिस्ट्रीशीटर और 8 गैंगस्टर चिन्हित हुए। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही।