प्रतापगढ़ से बड़ी खबर…
बारिश के बीच रेलवे ट्रैक पर बकरियों का झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया।
हथिगवां थाना क्षेत्र के कृष्णा राम का पुरवा बिसहिया गांव के पास रेलवे फाटक संख्या 17 सी पर हादसा हुआ।
लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को आता देख गेटमैन ने तीन महिलाओं को रेलवे ट्रैक से हटा लिया।
महिलाएं बाल-बाल बच गईं, लेकिन करीब 30 बकरियों की मौत हो गई। मृत बकरियां पशुपालक अशोक पासी और होरी पासी की बताई जा रही हैं। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंची और जांच के बाद ट्रेन का आवागमन बहाल कराया। पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
Baghpat, Bagpat | Sep 17, 2026