BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में युवक से मारपीट का CCTV वीडियो सामने आया है।
वीडियो में चार लोग आदिल नाम के युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रहे हैं।
आदिल का आरोप है कि उसने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से 11 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसके बदले 17 हजार रुपए चुका चुका था।
आदिल के मुताबिक, फाइनेंसर ने तीन लोगों के साथ मिलकर उसे रोका और गाली-गलौज के बाद मारपीट की।
पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Baghpat, Bagpat | Sep 17, 2026