जोधपुर: बनाड़ इलाके के नांदड़ी खुर्द में हुए ट्रिपल मर्डर का पुलिस में खुलासा करते हुए आरोपी दिनेश जाट को किया गिरफ्तार
जोधपुर के बनाड़ इलाके में नांदड़ी खुर्द में ट्रिपल मर्डर का आज गुरुवार शाम को पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी दिनेश जाट को नांदड़ी खुर्द गांव से ही गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेम रमी खेलने का आदी था रुपए हारा तो उसने भंवरी देवी के घर में चोरी के प्लानिंग रची और उसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया।