बानसूर: साथलपुर में मंगलदास-शीतलदास महाराज का पारंपरिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Bansur, Alwar | Apr 8, 2026 बानसूर क्षेत्र के ग्राम साथलपुर में मंगलदास एवं शीतलदास महाराज का पारंपरिक मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। बुधवार सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे भक्तों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की है।