हंडिया: जर्जर हालत के कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख कर रहे हैं जनसुनवाई
हंडिया क्षेत्र के सैदाबाद विकासखंड परिसर में स्थित ब्लॉक प्रमुख कक्ष की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है। वर्षों से मरम्मत न होने के कारण भवन की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बुधवार करीब 03 बजे सामने आए एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि कार्यालय की छत जगह-जगह से टूटी हुई है और प्लास्टर झड़ रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी है।