पोहरी: पीएम आवास निर्माण विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, परिजनों ने भाई-भतीजों पर लगाए आरोप
Pohri, Shivpuri | Jul 28, 2026 पोहरी थाना क्षेत्र के भटनावर गांव में पुस्तैनी जमीन पर पीएम आवास निर्माण को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके सगे भाई और चार भतीजों पर लाठियों से मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मंगलवार दोपहर 2:30 पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।