श्योपुर: ग्राम सोटवा में बच्चों के झगड़े में मां से मारपीट, मेडिकल रिपोर्ट पर मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सौंठवा में 2 जुलाई को रात्रि 7 बजे बच्चो के झगडे को लेकर हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को सुबह 9 बजे मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को शाम 6 बजे दी है।