सासनी: नगला सिंघ में घर पर काम करते समय किशोरी के हाथ पर सांप ने काटा, परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jun 17, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिंघ में घर पर काम करते समय एक 17 वर्षीय किशोरी अंजली पुत्री रामवीर सिंह को सांप ने हाथ पर काट लिया। सांप के काटने से किशोरी की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा किशोरी का उपचार किया गया।