तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम से संबंधित 1 वांछित अभियुक्त को लालपुर रोड से किया गिरफ्तार
19 मार्च बुधवार को 5 बजे थाना तुलसीपुर के पुलिस टीम के द्वारा थाना तुलसीपुर में पंजीकृत वन्य जीव सरक्षण अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त विकास यादव पुत्र दिनेश यादव नि0 लालपुर धवरी कला थाना हररैया जनपद बलरामपुर को लालपुर जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा बताया गया अभियुक्त विकास यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है।