दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार
दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मी गुरुवार से अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वही उनके हड़ताल पर जाने की वजह से शहर के कई चौक चौराहों सहित गली मुहल्ले में कूड़ा कचरा पसरा देखने को मिला। इस संबंध में मौके पर मौजूद वक्ताओं ने गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि हम लोगों की लड़ाई अब सीधी सरकार से है।