हज़ारीबाग: मुफस्सिल थाना के कर्मियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और अवैध वसूली की कोशिश का आरोप
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली मोनी देवी ने एसपी को आवेदन देकर पुलिसकर्मियों पर मारपीट, गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसे और उसकी सास को जबरन थाने ले जाकर मारपीट की गई और घंटों रखा गया। मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।