बिंदकी: दरबेशाबाद गांव में अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दरबेशाबाद में बुधवार को दिन में 3 बजे एक अधेड़ शिव अर्जुन उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व दानी बाबा का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।