कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ पीएससी के मुख्य परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी केन्द्राध्यक्षों को परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, बिजली, कूलर, ओआरएस एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
परीक्षा 6, 7, 8 एवं 9 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 12 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
#cgpsc #mains #raipur
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
24 views | Raipur, Chhattisgarh | Jun 2, 2026