Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
haryanavoicepalwal
गांव घोड़ी में 6 नवंबर 52 पाल की कथा को लेकर महापंचायत 🔥 | आसपास के कई गांवों से पहुंचे गणमान्य लोग और ग्रामीण #PalwalNews #HaryanaNews #Ghodi #52Pal #palwal
Palwal, Palwal
| Aug 27, 2026
#palwalnews
#haryananews
#ghodi
#52pal
#palwal
MORE NEWS
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026
प्रेस विज्ञप्ति पूर्व विधायक नीरज शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त और उपायुक्त से मिला; फरीदाबाद नगर निगम के SE ओमबीर सिंह पर मामला दर्ज करने और बर्खास्तगी की मांग फरीदाबाद। फरीदाबाद एनआईटी-86 से पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त, उपायुक्त (DC), डी०सी०पी० बल्लभगढ़ और नगर निगम आयुक्त से व्यक्तिगत रूप से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नगर निगम फरीदाबाद में तैनात सुप्रिडेंट इंजीनियर (SE) ओमबीर सिंह के खिलाफ प्रस्तुत किया गया है। ज्ञापन में पूर्व विधायक ने अवगत कराया कि एक ऑडियो के माध्यम से संज्ञान में आया है कि अधिकारी ओमबीर सिंह ने एक पूर्व पार्षद के पति से बातचीत के दौरान बिहारी और प्रवासी समुदाय के खिलाफ अत्यंत अमर्यादित, अभद्र और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार सरकारी पद पर रहते हुए पूरे बिहारी समाज को गाली देना और क्षेत्रीय भेदभाव पैदा करना भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 353(2) के तहत गंभीर अपराध है। अधिकारी के इस कृत्य से प्रवासी समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है और उनमें भारी रोष व्याप्त है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से मांग की है कि ओमबीर सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित एवं टर्मिनेट किया जाए, उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करके शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और इस पूरे मामले की जांच किसी वरिष्ठ IPS अधिकारी से निश्चित समय-सीमा के भीतर करवाई जाए ताकि न्याय मिलने में देरी न हो। इस अवसर पर पूर्व पार्षद दयाशंकर गिरी, मधुसूदन झा, रघुवर दयाल प्रधान भोजपुरी अवधि समाज, संयोजक आर०के० तिवारी, अरुण सिंह, रामरेखा यादव, राजकुमार यादव, ज्ञानेन्द्र यादव और रामअवतार, विपिन बिहार यादव, प्रभु झा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि दोषी अधिकारी पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आगे कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026
पलवल में जब तक भ्रष्ट नेताओं का वर्चस्व रहेगा तब तक भ्रष्टाचार की जड़ हरी रहेगी।
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026
गांव घोड़ी में 52पाल की कथा को लेकर पंचायत, दर्जनों गांवों के ग्रामीण जुटे | बलजीत गहलोत बोले- समाज के साथ तन-मन-धन से खड़े हैं . . . . #PalwalNews #Ghodi #BamanPal #HaryanaNews #baljeetgahlot
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026
पलवल। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर पलवल के अधीक्षण अभियंता रंजन राय ने नगर परिषद पलवल के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने योजना के प्रावधानों, सब्सिडी और पात्र परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वी/ओ 1 अधीक्षण अभियंता रंजन राय ने पार्षदों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने वार्डों में लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक करें और पात्र परिवारों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर परिवारों को अपनी बिजली स्वयं पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से 1 किलोवाट पर ₹30 हजार, 2 किलोवाट पर ₹60 हजार तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सिस्टम पर अधिकतम ₹78 हजार तक की सब्सिडी दी जाती है। बैठक में बताया गया कि हरियाणा में पात्र परिवारों को केंद्र की सहायता के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से भी वित्तीय सहायता दिए जाने का प्रावधान है। उपलब्ध सरकारी प्रावधानों के अनुसार परिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक होने पर राज्य सहायता ₹25 हजार प्रति किलोवाट, अधिकतम 2 किलोवाट तक, जबकि ₹1.80 लाख से अधिक और ₹3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के लिए ₹10 हजार प्रति किलोवाट, अधिकतम 2 किलोवाट तक राज्य सहायता का प्रावधान है। इस हिसाब से ₹1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले पात्र परिवार को 2 किलोवाट के सिस्टम पर केंद्र से ₹60 हजार और राज्य से अधिकतम ₹50 हजार की सहायता मिल सकती है। वहीं ₹1.80 लाख से ₹3 लाख तक की वार्षिक आय वाले पात्र परिवार को केंद्र की ₹60 हजार सब्सिडी के साथ राज्य की अधिकतम ₹20 हजार सहायता मिल सकती है। हालांकि वास्तविक लाभ पात्रता, स्वीकृत क्षमता और योजना के लागू प्रावधानों के अनुसार निर्धारित होगा। वी/ओ 2 अधीक्षण अभियंता रंजन राय ने कहा कि योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने में नगर परिषद के पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे लोगों को योजना की सही जानकारी उपलब्ध कराएं और पात्र परिवारों को आवेदन के लिए प्रेरित करें, ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ बिजली के खर्च में भी कमी लाई जा सके। उन्होंने पार्षदों को यही बताया कि उनके क्षेत्र में जितने कनेक्शन लगेंगे प्रति कनेक्शन ₹1000 प्रोत्साहन स्वरूप पार्षद को प्रदेश सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026
गांव घोड़ी में 6 नवंबर 52 पाल की कथा को लेकर महापंचायत गांव घोड़ी में 6 नवंबर 52 पाल की कथा को लेकर महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में आसपास के विभिन्न गांवों से गणमान्य व्यक्ति और महानुभाव पहुंच रहे हैं। महापंचायत के दौरान 6 नवंबर 52 पाल की कथा से जुड़े विभिन्न विषयों पर लोगों द्वारा अपने-अपने विचार रखे जा रहे हैं। साथ ही, इन विषयों को लेकर उपस्थित लोगों के बीच विचार-विमर्श भी किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। #PalwalNews #HaryanaNews #Ghodi #Palwal #HaryanaVoice
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026
विकास की नई सोच, बदलाव की नई तस्वीर! खेल मंत्री श्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच से पलवल विकास की नई राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है। न्यू कॉलोनी रोड पर लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य शुरू कर दिया गया है। जनसमस्याओं का समाधान और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही विकास की प्राथमिकता है। हर कदम बदलाव की ओर, हर प्रयास पलवल के उज्ज्वल भविष्य की ओर। 🇮🇳 #GauravGautam #Palwal #Development #VikasKiOre #Haryana #BadaltaPalwal #NewColonyRoad
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026
नेपाल के मलेखु में सैलाब का कहर! 🌊 रसुआ नदी पर बना पुल पानी के तेज बहाव में बहा, तिब्बत से आया पानी बना वजह #NepalNews #FloodNews #Malekhu #RasuaRiver #BreakingNews
Palwal, Palwal | Aug 27, 2026