पीरो: पाण्डेडीह में भव्य भंडारे के साथ यज्ञ का समापन, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
Piro, Bhojpur | Apr 13, 2026 पाण्डेडीह गांव में आयोजित धार्मिक यज्ञ का समापन सोमवार को भव्य भंडारे के साथ संपन्न हो गया। दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया प्रभारी मुन्ना बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था थी।