मुंगावली: मुंगावली में अकीदत के साथ ठंडे किए गए ताजिये, अमन-चैन की मांगी दुआएं
मुंगावली में मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को रात लगभग 11:30 बजे अकीदत और श्रद्धा के साथ ताजियों को ठंडा किया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए और ताजियों को ठंडा किया। इस दौरान लोगों ने मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।