फिरोज़ाबाद: बैरियर तोड़कर पुलिस पर चढ़ाने वाला 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
थाना लाइनपार क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त मोहनलाल को मुठभेड़ के दौरान सोमवार सुबह करीब सात बजे गिरफ्तार कर लिया आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है।