मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी अफसर अली उर्फ छोटन को गिरफ्तार किया। आरोपी को जिला अस्पताल गेट से पकड़ा गया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार शाम उसे न्यायालय भेज दिया।