शेखपुरा: चांदनी चौक के पास संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसकर बुरखा पहने 3 महिलाओं ने पार्लर संचालिका को जान से मारने का किया प्रयास
चांदनी चौक के समीप संचालित एक ब्यूटी पार्लर में घुसकर बुरखा पहने तीन महिलाओं ने पार्लर संचालिका को जान से मारने का प्रयास किया। इस घटना में उसका तार से गला दबाने की कोशिश की गई व धारदार हथियार से उसके चेहरे और सिर पर काफी गंभीर हमला किया गया। घटना के बाद महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद हमला करने वाली तीनों महिलाएँ फरार हो गई।